Advertisement

“ऑपरेशन मिलाप” के तहत पौड़ी पुलिस गुमशुदाओं को उनके परिजनों से मिलाकर चेहरों पर ला रही मुस्कान।

नाबालिग बालिका सहित दिल्ली की गुमशुदा महिला को कोटद्वार से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द।

पुलिस मुख्यालय स्तर द्वारा गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरूषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु दिनांक 15-02-2025 से 01 माह का “ऑपरेशन मिलाप” चलाया जा रहा है। “ऑपरेशन मिलाप” को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों एवं एएचटीयू प्रभारी को जनपद के गुमशुदाओं के साथ साथ अन्य गुम हुए व्यक्तियों की तलाश करते हुए सकुशल परिजनों के सुपुर्द करने के लिए निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार/नोडल अधिकारी ऑपरेशन मिलाप श्रीमती निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में एएचटीयू पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरूषों की तलाश कर उनके परिजनों से मिलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 14.02.2025 को कोटद्वार निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली कोटद्वार व एएचटीयू कोटद्वार पुलिस टीम को अपनी नाबालिग बालिका के घर से गुम होने की सूचना दी गयी। और बताया गया कि हमने अपनी पुत्री को सभी सम्भावित स्थानों पर तलाश कर लिया गया है लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम द्वारा परिजनों के साथ मिलकर पुनः सभी सम्भावित स्थानों पर गुमशुदा की तलाश की गयी। काफी प्रयासों के बाद आज दिनांक 17.02.2025 को गुमशुदा नाबालिग (उम्र-15 वर्ष) को उसकी दोस्त के घर से बरामद कर सीडब्ल्यूसी की उपस्थिति में नाबालिग बालिका व परिजनों की काउंन्सलिंग कर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
साथ ही दिनांक 16.02.2025 को एएचटीयू कोटद्वार पुलिस टीम को दिल्ली निवासी व्यक्ति द्वारा अपनी बहन के घर से बिना बताये गायब होने की सूचना दी गयी और सम्भावना व्यक्त की गई कि वह कोटद्वार के आस पास हो सकती है। इस सूचना पर एएचटीयू पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला के फोटोग्राफ व अन्य जानकारी आदि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों में लोगों के साथ शेयर की जिसके आधार पर आज दिनांक 17.02.2025 को गुमशुदा महिला को कोटद्वार से सकुशल बरामद कर एएचटीयू कार्यालय कोटद्वार लाया गया। जहां महिला के परिजनों को बुलाकर काउंन्सलिंग कर गुमशुदा महिला को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। गुमशुदाओं को परिजनों से मिलाने पर परिजनों द्वारा एएचटीयू टीम व पौड़ी पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *