Advertisement

SSP नैनीताल के निर्देश में सड़क सुरक्षा अभियान में जागरूकता के साथ कार्यवाही भी है जारी

कालाढूंगी पुलिस ने नशे में ड्राइविंग करने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार, वाहन सीज, DL निरस्तीकरण

जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 268 वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्यवाही

SSP नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा की दिशा-निर्देशों में, पुलिस ने नशे में वाहन चलाने के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की है। डायल 112 के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर, थाना कालाढूंगी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही की गई।

सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति *सड़क पर अपनी कार को लहरा कर चला रहा है।* इस पर *थानाध्यक्ष कालाढूंगी श्री पंकज जोशी के नेतृत्व में* पुलिस टीम ने नैनीताल तिराहे पर *चेकिंग अभियान* चलाया। वहां वाहन संख्या *यूपी 15E1365 के चालक इमरान* पुत्र इलियास निवासी ज़खीर नगर, सेक्टर 25, साउथ दिल्ली, उम्र 32 वर्ष को *नशे में  वाहन चलाते पाया गया।* 
  पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए *चालक को नियमानुसार गिरफ्तार कर वाहन को सीज* कर दिया गया। वाहन चालक के *ड्राइविंग लाइसेंस के कैंसिलेशन* की रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजी जा रही है।

पुलिस टीम:

  • उपनिरीक्षक निशु गौतम
  • कांस्टेबल अखिलेश तिवारी
  • कांस्टेबल टीपी ताज मोहम्मद इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार जनमानस को जागरुक करते हुए 687 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर जुर्माना जमा करवाया गया, 04 वाहन सीज, 08 DL निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

SSP नैनीताल का संदेश “नैनीताल में किसी भी तरह के अपराध या नशे में वाहन चलाने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षित सड़कों और समाज के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *