
समाचार सारांश टीम नेटवर्क
कोतवाली डालनवाला
एसएसपी दून की सख्ती के फिर दिखा असर
रौब झाड़ने के शौक ने खिलाई हवालात की हवा
राजपुर रोड में सरे राह कार से तमंचा लहराने वाले 03 युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत में
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल
वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी देहरादून द्वारा वैधानिक कार्यवाही के दिए थे निर्देश
पुलिस द्वारा वाहन को ट्रेस कर वाहन सवार युवकों को लाया गया थाने
जांच में वीडियो में दिख रहा तमंचा निकला खिलौना पिस्टल, दशहरा मेले से खरीद कर लाये थे युवक
रौब दिखाने के चक्कर में युवको ने कार से लहराई थी खिलौना पिस्टल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल एक वीडियो, जिसमे राजपुर रोड में स्विफ्ट डिजायर कार में सवार व्यक्ति द्वारा खुलेआम कार से बाहर तमंचा लहराया जा रहा था, उक्त व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार हथियार प्रदर्शित करने से आमजन में भय व असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो रहा था।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा कार सवार व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वायरल वीडियो में दिख रहे वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर को ट्रेस कर वाहन स्वामी के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उसे आवश्यक कार्यवाही हेतु थाने लाया गया, जिससे पूछताछ व जांच में तथ्य प्रकाश में आये की वीडियो में कार के बाहर लहराया जा रहा हथियार असल मे एक खिलौना पिस्टल थी, जिसे कार सवार युवकों द्वारा दशहरा मेले से खरीदा गया था, जांच में भी वीडियो में दिख रहा हथियार खिलौना होना पाया गया।
परंतु कार सवार युवकों द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर किये गये इस प्रकार के कृत्य से आमजन में भ्रम व डर का माहौल बनने तथा सोशल मीडिया पर कानून व्यवस्था की छवि को प्रभावित करने के संबंध में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
दून पुलिस की अपील –
सोशल मीडिया पर रील व प्रसिद्धि पाने के लिए इस प्रकार का कार्य न करें, इस प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना आचरण करने पर पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विवरण कार सवार व्यक्ति :-
1- शंशाक कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी- 218/3 डीएल रोड, डालनवाला, देहरादून
2- अक्षय कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी- 218/3 डीएल रोड, डालनवाला, देहरादून
3- अर्पित गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता निवासी- 20 सिमेन्ट रोड, डालनवाला, देहरादून