Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क अवैध खनन को लेकर वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है वन विभाग ने अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी मशीन को सीज किया है।
प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी रामनगर प्रकाश चंद्र ने बताया कि सूचना मिली थी कि अवैध खनन में एक जीबीसीबी मशीन लगी हुई है जिस पर क्षेत्राधिकारी आमपोखरा स्टाफ व वन सुरक्षा बल स्टाफ द्वारा बहला पुल के पास नाले में अवैध खुदान करते हुए एक जे .सी . बी को पकड़ा इस बीच मौके का फायदा उठाकर वाहन चालक फरार हो गया वन विभाग की टीम ने पकड़ी गई जेसीबी मशीन को लेकर कार्यशाला में सुरक्षित खड़ा किया । वन विभाग की टीम में श्री पूरन सिंह खनायत वन क्षेत्राधिकारी आमपोखरा ,हेमचंद सुयाल उपराजिक,तारिक हामिद वन दरोगा,सोनी शर्मा वन दरोगा, गौरव वन आरक्षी ,विनोद कर्मियाल वन आरक्षी सविता वन आरक्षी सुरेश चंद्र सुंदर सिंह विष्ट चालक शामिल थे। रामनगर न्यूज़

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *