समाचार सारांश टीम नेटवर्क (हल्द्वानी) स्कूटी से चरस की तस्करी करने के आरोप में पुलिस और एसओजी की टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है पकड़े गए चरस तस्कर से पुलिस को 1 किलो 100 ग्राम चरस बरामद हुई है पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लगातार नशे के विरोध अभियान के तहत नशे की तस्करी में लोगों को पकड़ने का सिलसिला जारी है।
शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी राजेश यादव व एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था/ कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करते हुऐ चेकिंग के दौरान सबसे व्यस्त बाजार मटर गली एंजल कलेक्शन के पास एक स्कूटी UK04AE-6391 में स्कूटी सवार नर सिंह उम्र 33 वर्ष पुत्र दीवान सिंह निवासी बडौन खन्स्यु को चैक किये जाने पर उसके कब्जे से एक किलो 100 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी टीम
1- SI संजीत राठौड़ प्रभारी एसओजी
2- Si दिनेश जोशी प्रभारी मंगलपडाव चौकी
3- हे0का0 ललित श्रीवास्तव,
4- का0सन्तोष SOG
5- का0 चंदन SOG
6- का0 अमित ठाकुर
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE
