Advertisement

लालकुआं। लालकुआं के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक अग्रवाल एवं विनोद अग्रवाल की माताजी गीता देवी का बीमारी के चलते निधन हो गया है। उनके निधन से जहां परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। आज लगभग 1 बजे नगर के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

लालकुआं नगर के वार्ड नंबर 3 जवाहर नगर निवासी व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल और वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी विनोद अग्रवाल की माताजी गीता देवी का लंबी बीमारी के बाद देर रात लगभग ढाई बजे निधन हो गया।

परिवार जनों के अनुसार उनकी शव यात्रा आज दोपहर 1 बजे उनके जवाहर नगर स्थित आवास से रवाना होगी तथा नगर के शमशान घाट मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गीता देवी के निधन से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। वहीं उनके शोक में नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठान भी आज बंद रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *