Advertisement

पिरूल के गड्ढे में आग लगने से गौशाला पूरी तरह से जलकर राज ओके पर पहुंची फायर टीम ने त्वरित कार्यवाही कर पूर्ण रूप से बुझाकर बड़ी घटना को होने से रोका। इस घटना में पशुओं के जलने से घायल होने की खबर है।

बागेश्वर नगर क्षेत्र के मंडलसेरा बानरी गांव के पास घास के लूटे में आग लगने की सूचना फायर स्टेशन बागेश्वर को दी गयी। फायर टीम बागेश्वर तत्काल घटना स्थल पहुंची। आग श्रीमती लता खेतवाल w/o स्वर्गीय श्री विरेंद्र सिंह के गौशाला के पास ही स्थित घास के लूटों पर लगी हुई थी। आग फैलकर उक्त व्यक्ति के गौशाला तक पहुंच गई थी जिसमें उनके जानवर भी बांधे हुए थे। स्थिति को देखते हुए फायर यूनिट द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, वॉटर टेंडर से पम्पिंग कर डिलीवरी होज पाइप के माध्यम से घास के लूटों और गौशाला में लगी आग को बुझाने का कार्य किया। आग इतनी भयानक थी कि जिसमें तीन (3) वॉटर टेंडर का पानी खर्च हुआ, और आग बुझाने में फायर यूनिट को लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग गौशाला में पहुंचने से उक्त महिला के 1 भैंस और 1 गाय आग के चपेट में आने से आंशिक रूप से झुलस गए तथा 1 पिरूल का गट्ठा सहित 6 सूखे घास के लूटे आग की लपटों में समा गए। साथ ही आस–पास की क्षेत्र में आग को फैलने से रोका गया। और आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया । फायर यूनिट की त्वरित कार्यवाही से एक बहुत बड़ी अग्नि दुर्घटना होने से रोका गया।
उक्त घटना में अन्य किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई । फायर यूनिट विवरण– lfm नवीन चंद्र जोशी, चालक चंद्र प्रकाश , चालक रमेश बंगारी ,FM केदार सिंह ,fm आनन्द सिंह बोरा,fm हिमांशु पाठक,fm अनिकेत सिंह , fw कीर्ति बिष्ट,fw अंजना सुप्याल,fw हिना, fw पूजा।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *