Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क देहरादून

डीएम सविन बंसल का अभिनव पहल, जनपद के शहर एवं गलियारों में भिक्षावृति से बच्चों को मुक्ति हेतु गूंज रही है जागरूकता जिंगल/सन्देश ।

जनपद के समस्त नगरों में नगर निकाय की वाहनों पर बजाए जा रहे हैं भिक्षुवृति से मुक्ति जागरूकता संदेश:डीएम

जनपद में 400 से अधिक वाहनों पर बजेगी बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्ति हेतु जिंगल संदेश।

डीएम ने जनमानस से की अपील, बच्चों को भिक्षा नहीं, भोजन, संरक्षण स्नेह व शिक्षा दे।

बच्चों को भिक्षा नहीं शिक्षा हैं जरूरी, इस अभियान में जन सहभागिता की सहयोग है जरुरी: डीएम।

भिक्षावृति हैं अभिशाप, इसे बढ़ावा हैं महापाप।

जन सहभागिता का हो यह नारा,
भिक्षावृत्ति मुक्त हो देहरादून हमारा: डीएम।

देहरादून
जनपद को भिक्षावृति से मुक्त कराने हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल दृढ़संकल्प से हर स्तर पर कार्य करवा रहे हैं।
बच्चों को वृक्षरवृत्ति से मुक्ति हेतु अपने अभिनव पहल के तहत उन्होंने जनपद के समस्त नगर निकाय वाहनों पर आज से ही बच्चों को भिक्षा न देने हेतु जन जागरूकता जिंगल/संदेश प्रसारित करवाये है। अब जनपद के 400 से अधिक वाहनों में बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्तिहेतु जन जागरूकता की जिंगल/ संदेश प्रतिदिन बजाए जाएंगे।
प्रात: होते ही जनमानस के कानों तक पहुंचेगी नैतिक फर्ज निभाने का सन्देश। याद दिलाते रहेंगे कि बच्चों का अधिकार शिक्षा हैं भिक्षा नहीं। जन-जन का यही हो नारा, भिक्षावृति मुक्त हो देहरादून हमारा।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *