Advertisement

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपों की पहचान शमशेर पुत्र रुकमदीन निवासी सहारा गेट रामपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र 35 वर्ष मूल पता ननौता, थाना ननौता, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

शुक्रवार 1 नवंबर को थाना सेलाकुई पर एक युवती ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि एक युवक ने उसके साथ शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया और अब, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहा है जिसके आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0स0 -156/24 धारा 323/376/504/506 आईपीसी बनाम शमशेर पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों पर थाना सेलाकुई पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु मुखबीर तथा सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुए शनिवार को अभियुक्त शमशेर को गिरफ्तार किया गया। देहरादून न्यूज़

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *