(समाचार सारांश टीम नेटवर्क) यातायात पुलिस कर्मी रामनाथ ने बुजुर्ग महिला का नकदी से भरा बैग बरामद कर लौटाया, महिला ने नैनीताल पुलिस का जताया आभार

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

हल्द्वानी-: शुक्रवार को सिटी कंट्रोल रूम हल्द्वानी द्वारा समस्त थाना चौकी और ट्रैफिक पॉइंट्स को अवगत कराया गया कि एक बुजुर्ग महिला भगवती जोशी, निवासी बरेली रोड पुरानी आईटीआई गौजाजाली है, आज सुबह अपना दांत दिखाने बेस हॉस्पिटल के लिए ऑटो से निकली थी, बुजुर्ग महिला जिस ऑटो में बैठकर आई उस ऑटो में इनका बैग छूट गया, उनके बैग में उनका पर्स था जिसमें ₹5000, फोन इत्यादि समान था। ऑटो में बैग छूटने की सूचना पर ट्रैफिक ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कांस्टेबल रामनाथ गोस्वामी द्वारा तत्परता के साथ उक्त ऑटो की खोजबीन शुरू कर दी। काफी देर खोजबीन करने के बाद ऑटो से बुजुर्ग महिला के बैग को सकुशल बरामद कर लिया तथा बुजुर्ग महिला को उनका बैग सुपुर्द कर दिया गया। अपना खोया बैग पाकर बुजुर्ग महिला द्वारा पुलिस का आभार प्रकट किया गया। बुजुर्ग महिला ने नैनीताल पुलिस की अत्यधिक प्रशंसा की गई।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *