Advertisement

(समाचार सारांश टीम नेटवर्क) युवक कर रहे थे कार से कच्ची शराब का कारोबार ,लालकुआं पुलिस ने कार को किया सीज और युवकों को 300 लीटर अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार
लालकुआं-: दुस्साहस्त तरीके से लालकुआं कोतवाली गेट के आगे से ही कार में अवैध रूप से शराब लेकर जाते हुए दो शराब तस्करों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है पुलिस ने उनके कब्जे से एक कार भी बरामद की है।

गुरुवार 17 सितंबर को को डी0 आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मेन रोड थाना गेट के पास से वाहन संख्या ALTO न0- UK04AF-5367 में 300 लीटर अवैध कच्ची शराब परिवहन करते हुए 02 युवकों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए शराब तस्करों की पहचान सुरेन्द्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी- ग्राम बिन्दुखेड़ा थाना रूद्रपुर जिला उ0सि0नगर उम्र – 26 वर्ष, अमनदीप सिंह पुत्र सोना सिंह निवासी उपरोक्त उम्र- 19 वर्ष, के रूप में हुई पुलिस को उनके कब्जे से 300 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई पुलिस ने धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दोनों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर उनका चालान कर दिया पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक सोमेन्द्र सिंह, गौरव जोशी, कांस्टेबल दयाल नाथ,अशोक कम्बोज, गुरमेज सिंह
दलीप कुमार आदि थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *