Advertisement

रूद्रपुर-:- बीस सूत्रीय कार्यक्रम में जनपद उधमसिंह नगर गवतर्ष से प्रदेश में लगातार प्रथम पायदान पर बना हुआ है। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के जुलाई माह में बीस सूत्रीय कार्यक्रम में जनपद उधमसिंह नगर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है।

जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने चालू वित्तीय वर्ष में बीस सूत्रीय कार्यक्रम में प्रथम आने पर सभी अधिकारियों को बधाई देते हुये वर्षभर बीस कार्यक्रम में प्रथम श्रेणी बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होने बताया कि सूत्रीय कार्यक्रम के 44 मदो में जनपद 39 कार्यक्रमो में ए श्रेणी, 04 कार्यक्रमों में बी श्रेणी व 01 कार्यक्रम में सी श्रेणी प्राप्त की है। उन्होनेे सभी अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों में ए श्रेणी में लाने के निर्देश दिये। बीस सूत्रीय कार्यक्रम में प्रदेश के 13 जनपदो में उधमसिंह नगर प्रथम, टिहरी द्वितीय व देहरादून जनपद तृतीय स्थान पर रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *