ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

थाना त्यूणी

(समाचार सारांश टीम नेटवर्क) मंगलवार को समय कॉलर मनीष पुत्र हरि सिंह निवासी बागी त्यूणी द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से थाना त्यूणी को सूचना दी गई की उनकी मोटरसाइकिल हालोन के पास अनियंत्रित होकर गिर गई जिसमें उनके पीछे बैठा सनी पुत्र भगतराम निवासी बागी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर थाना त्यूणी से पुलिस बल तत्काल मौैके पर पहुंचा। घटनास्थल शिवढांग के पास सड़क किनारे स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या: यू0के0-07-एटी-3666 के साथ एक बालक उम्र 14 वर्ष जिसका नाम: सनी पुत्र भगतराम निवासी बागी थाना त्यूणी अत्यंत गम्भीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा है। जिसे 108 के माध्यम से तत्काल राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उक्त घायल युवक को मृत घोषित किया गया। चालक मनीष द्वारा बताया गया कि मोटरसाइकिल पर नियंत्रण खोने के कारण मोटर साइकिल स्लिप हो गई। जिससे सनी के सर पर गंभीर चोट आई। मृतक तथा घायल के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शेष कार्यवाही प्रचलित है। देहरादून न्यूज़ 

विवरण मृतक: सनी पुत्र भगतराम निवासी बागी थाना त्यूणी उम्र 14 वर्ष
विवरण घायल: मनीष पुत्र हरि सिंह निवासी बागी त्यूणी

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *