Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पौड़ी पुलिस ने सख्त, रुख अपनाते हुए वाहन चालकों की गिरफ्तारी के साथ-साथ डीएल भी जब्त करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।शादी व त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत सघन चैकिंग अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 09 वाहन चालकों की गिरफ्तारी के साथ साथ डीएल भी किये गये निरस्त किए गए हैं
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त थाना/यातायात प्रभारियों को शादी के सीजन व त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश पर मंगलवार को सांय से लेकर देर रात्रि तक चलाए गये चैकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 09 वाहन चालकों (कोटद्वार-05, लक्ष्मणझूला-02,लैंसडाउन-01, यातायात कोटद्वार-01) के वाहनों को मौके पर सीज कर उनके विरूद्ध एम0वी0एक्ट के तहत कार्यवाही कर चालकों की गिरफ्तारी के साथ-साथ उनके डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही लगातार जारी है। पौड़ी न्यूज़

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *