समाचार सारांश टीम नेटवर्क-: नाबालिक के साथ अक्सर हो रही घटनाओं के बीच चंपावत क्षेत्र से भी खबर आ रही है यहां एक वाहन चालक ने नाबालिक युवती को अगवा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए बाद में नाबालिक की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्मी को गिरफ्तार किया है।
शनिवार को जनपद चंपावत के थाना कोतवाली चम्पावत क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई की उसकी नाबालिग पुत्री सुबह 4:00 बजे घर से बिना बताएं कहीं निकल गई थी जो की आज शाम को जब वापस आई तो उसके द्वारा बताया गया कि वह वाहन संख्या uk03ca 2181 टिप्पर के चालक नरेश सिंह पुत्र श्री पूरन सिंह बोरा निवासी खिरद्वारी, पोस्ट टनकपुर के संपर्क में आए जिसने उसको बहला फुसला कर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए।
Promote Your Business Here
जिस संबंध में थाना कोतवाली चंपावत में मुकदमा अपराध संख्या 49/2024 अंतर्गत धारा 137(2)/64 BNS 3/4 pocso act तथा 3(2)(V)A SC/ST act पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाहीं करते हुए अभियुक्त को सघन चेकिंग अभियान, सीसीटीवी/ सर्विलांस के माध्यम से धौन क्षेत्र गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। चंपावत न्यूज़
