Advertisement

नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार पकड़े गए युवक की पहचान सोहेल खान पुत्र फरीद निवासी ढकरानी बड़ी मस्जिद के पास विकास नगर, देहरादून, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। देहरादून न्यूज़

28-सितंबर को थाना सहसपुर पर एक प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने नाबालिक पुत्री के साथ सोहेल खान नाम के व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती छेड़खानी कर अश्लील हरकतें करने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दिया , जिस पर तत्काल थाना सहसपुर पर मु०अ०सं० – 281/24 धारा 74/351 B.N.S व 7/8 पोक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सर्विलांस व मुखबिर के माध्यम से अभियुक्त के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुऐ दिनांक 29-09-2024 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सोहेल खान को शीतल नदी के पुल से जस्सोवाला की तरफ जामुनखाता मार्ग से गिरफ्तार किया गया l

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *