ऊधमसिंहनगर-: पुलिस महानिदेश अभिनव कुमार ने आज रुद्रपुर का दौरा किया। यहां उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण करते हुए 150 सीसीटीवी कैमरों और पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उद्घाटन किया। इसके अलावा, उन्होंने स्थानीय नागरिकों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें यातायात व्यवस्था, नशामुक्ति और महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। पुलिस महानिदेशक ने इस दौरान नशामुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समाज के हर वर्ग से सहयोग की अपील की। पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

पुलिस महानिदेशक महोदय ने 31वीं वाहिनी पीएसी प्रशासनिक परिसर के सभागार में 31पीएसी, 46पीएसी एवं आई0आर0बी0 प्रथम के अधिकारी/कर्मचारियों एवं 31पीएसी में प्रचलित हे0कानि0 (वरिष्ठता) पदोन्नति प्रशिक्षण में आये कर्मचारियों का सम्मेलन लिया और उनकी व्यक्तिगत/पारिवारिक समस्याओं को सुनते हुए उनके निदान हेतु आश्वासन देते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ताकि समस्यों का समाधान समय पर किया जा सके।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और निर्देशन में उत्तराखंड पुलिस, महिला और नागरिकों की सुरक्षा के साथ ही प्रदेश को अपराध मुक्त और नशामुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश को बाहर के अपराधियों की शरणस्थली नहीं बनाने दिए जाएगा। अपराधियों को उन्हीं की भाषा मे जवाब दिया जाएगा।

  1. महिला सुरक्षा: प्रत्येक थाने में महिला डेस्क की स्थापना, महिलाओं से संबंधित अपराधों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई।
  2. साइबर अपराध: साइबर ठगी और अन्य साइबर अपराधों में कठोर कार्रवाई, विशेष साइबर सेल का गठन।
  3. नशा उन्मूलन: नशे के व्यापार में संलिप्त पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई।
  4. यातायात सुधार: प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाना, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा उपाय।
  5. पुलिस आधुनिकीकरण: पुलिस भवनों में सोलर पावर और रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी परियोजनाओं की शुरुआत।
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *