समाचार सारांश टीम नेटवर्क (देहरादून) नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को दून पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार गिरफ्तार करने में सफलता पाई है पकड़े गए युवक की पहचान सोनू कुमार पुत्र रामकुमार निवासी लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश हाल निवासी जमनपुर सेलाकुई उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है पुलिस ने उसके कब्जे से नाबालिक युवती को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

2 1 सितंबर को सेलाकुई निवासी एक प्रार्थना पत्र पर उनकी नाबालिक पुत्री उम्र 14 वर्ष को अभियुक्त सोनू कुमार बहला फुसलाकर भगा ले गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सेलाकुई पर तत्काल धारा 137(2)/351(3)/352 बीएनएस पंजीकृत कर इसकी जांच पड़ताल के लिए
थाना सेलाकुई पर पुलिस टीम का गठन कर गठित टीम द्वारा मुखबिर तथा सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित करते हुए दिनांक: 27-सितंबर को सोनू कुमार को जनपद लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करते हुए उसके पास से नाबालिग युवती को बरामद किया गया। पूछताछ में पीडिता ने अभियुक्त द्वारा उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने की बात बताई गई। जिस पर अभियोग में धारा: 96/64 बीएनएस तथा धारा: 5/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक बबीता रावत ,कांस्टेबल फरमान, रणवीर आदि थे। देहरादून

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *