समाचार सारांश टीम नेटवर्क(देहरादून) मौसम विभाग ने बड़ी मौसम अपडेट जारी करते हुए 2 अक्टूबर तक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है मौसम विभाग ने राज्य में 29 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की बात करते हुए लोगों को बड़ी राहत दी है जबकि शनिवार को आज राज्य के चमोली. रुद्रप्रयाग.देहरादून.अल्मोड़ा.चंपावत नैनीताल तथा उधम सिंह नगर में येलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तेज दौर होने से अति तेज दौर होने की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग ने हरिद्वार, पौड़ी

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल तथा उत्तरकाशी को आज शुष्क की श्रेणी में डाला है, जबकि पिथौरागढ़,बागेश्वर, इन दो जनपदों में आज कहीं कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने के साथ भारी वर्षा की चेतावनी भी मौसम विभाग ने दी है मौसम विभाग ने भारी वर्षा और गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तेज दौर होने से अति तेज दौर होने को देखते हुए कहीं-कहीं हल्के से मध्य भूस्खलन और चट्टान गिरने तथा राजमार्ग बाधित होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया हैll

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे को दौरान, पश्चिम बंगाल, बिहार, विदर्भ, दक्षिण मध्य प्रदेश, उत्तरी कोंकण और गोवा और दक्षिण गुजरात में उप-हिमालय के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश संभव है।

झारखंड, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हरियाणा, पंजाब, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश संभव है।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *