हल्द्वानी-: लालकुआं के बहुचर्चित दुष्कर्म और पोक्सो मामले में फरार चल रहे मुकेश बोरा को पुलिस टीम ने मुखबिर व सर्विलांस की सहायता से चाकू चौक थाना व जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश के पास लगे अमरुद के ठेले के पास से बुधवार को गिरफ्तार किया, पुलिस अग्रिम पूछताछ के लिए न्यायालय में पेश कर रिमांड लेने का प्रयास कर रही है ।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि 1 सितंबर को एक महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि दुग्ध समीति लालकुआ में नियमित तौर पर नौकरी लगाने का झांसा देकर मुकेश बोरा पुत्र कुशल सिंह बोरा निवासी ग्राम च्यूरी गाड़ पो०व तहसील धारी थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल द्वारा उसके साथ बलात्कार किया गया तथा उसके ड्राईवर कमल बेलवाल द्वारा वाट्स्प के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी।, जिसके आधार पर पुलिस ने लालकुआं कोतवाली में धारा 376 (2) (N)/506 IPC का मामला पजीकृत कर इसकी जांच महिला उप निरीक्षक वन्दना चौहान को सुपुर्द की गयी।

जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा आदेश के पर पाऐ टीमो का गठन किया गया।

गठित टीमो द्वारा अभियुक्त के स्थायी पते ग्राम च्यूरी गाड वर्तमान पता- कृष्णा इन्कलेव हिम्मतपुर मल्ला मुखानी तथा अन्य समस्त सम्भावित स्थानो पर दबिश दी गयी। परन्तु अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपनी उपस्थिति छिपाये रहा। विवेचक द्वारा दौराने विवेचना पीडिता तथा उसकी पुत्री की 183 बीएनएसएस के बयानो के आधार पर अभियोग में दिनांक 04/09/24 को 93/10 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।

विवेचक व गठित टीमो द्वारा लगातार अभियुक्त मुकेश बोरा की गिरफ्तारी हेतु दबिश दिये जाने के उपरान्त भी गिरफ्तारी न हो पाने के कारण -08 सितंबर को मा0 न्या० से अभियुक्त के विरुद्ध गैर जमानती वारण्ट तथा दिनाक 09 सितंबर को न्यायालय से अभियुक्त की गिरफ्तारी सम्भव बनाने हेतु धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्यघोषणा का नोटिस प्राप्त किया गया तथा सम्पूर्ण क्षेत्र में मुनादी करते हुये अभियुक्त के स्थायी पते च्यूरी गाड़ तथा किराये के आवास पर नोटिस चस्पा कर तामील किया गया।
इसके बाद भी लगातार फरार चलने व अपनी गिरफ्तारी छिपाने व अपनी चल-अचल सम्पति को खुर्द कर देने की सम्भावने की दृष्टिगत दिनाक 13 सितंबर को 85 बीएनएसएस का नोटिस प्राप्त किया गया।
नोटिस की तामीली करते हुये दिनाक- 20 सितंबर को अभियुक्त मुकेश बोरा उपरोक्त के मूल निवास तथा किराये के आवास से उसकी चल सम्पत्ति की कुर्की की गयी। इसके अतिरिक्त अभियुक्त मुकेश बोरा को फरार कराने मे सहयोग करने वाले 04 व्यक्तियों आशा रानी पत्नी नन्दन आर्या* निवासी ग्राम मल्ली दीनी पो०० पहाडपानी जनपद नैनीताल, सुरेन्द्र सिंह परिहार पुत्र मोहन सिंह परिहार* निवासी ग्राम अल्चोना पो०आ० चाफी तहसील नैनीताल जिला नैनीताल, नन्दन प्रसाद आर्या पुत्र गोपाल राम आर्या निवासी ग्राम मल्ली दीनी पो० पहाड़ पानी जिला नैनीताल, व तथा देवेन्द्र सिह चुनोटिया पुत्र कुंवर सिंह चुनोटिया निवासी नौकुचियाताल थाना भीमताल जिला नैनीताल आदि के नामो की बढ़ोत्तरी उक्त अभियोग में करते हुये इनके विरुद्ध धारा 212 IPC (249 BNS) की कार्यवाही की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम को किया पुरस्कृत


फरार मुकेश बोरा के गिरफ्तारी के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2,500 रुपये नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रकाश चन्द्र आर्या, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक लालकुआँ निरीक्षक अरुण सैनी, प्रभारी निरीक्षक रामनगर, उप निरीक्षक नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष- बनभूलपुरा
सजीत राठौर, एसओजी प्रभारी नैनीताल, गौरव जोशी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड,अनीश अहमद, थानाध्यक्ष बेतालघाट,सोमेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता, दिनेश जोशी, चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव, वन्दना चौहान, कोतवाली लालकुओं हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह रौतेला, ललित श्रीवास्तव, एसओजी हल्द्वानी,गुरमेज सिंह कोतवाली लालकुआं
कांस्टेबल चन्दन नेगी। एसओजी अनिल शर्मा, अशोक कम्बोज, कोतवाली लालकुआं लक्ष्मण राम, बलबन्त सिंह, अनिल गिरी, आदि थे।

चलते चलते आया बयान

महिला से दुष्कर्म और उसकी बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में आरोपित लालकुआं दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुलिस ने यूपी के रामपुर जिले से गिरफ्तार किया है गिरफ्तारी के बाद आज पुलिस कस्टडी में हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे मुकेश बोरा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनके खिलाफ कुछ राजनीतिक लोगों ने साजिश की है जिसके तहत उनको फसाया गया है उन्होंने कहा उनको न्याय के देवता गोलज्यू पर भरोसा है कि वही उनको न्याय दिलाएंगे

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *