Advertisement

समाचार सारांश (देहरादून)एडीएम श्री जय भारत सिंह को निरंजनपुर मंडी का सभापति नियुक्त किया गया। सभापति का चार्ज सँभालते ही एडीएम जय भारत ने निरंजनपुर मंडी में आज सुबह सुबह छापेमारी की। मंडी में छापेमारी के दौरान कई प्रकार की अव्यवस्थाएँ पायी गयीं। उन्होंने पाया कि सब्ज़ी फल विक्रेताओं द्वारा अपनी दुकान से अधिक जगह सहित सड़क पर क़ब्ज़ा किया गया है, जिससे आने जाने वालों को काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अवैध रूप से सड़क पर फल सब्ज़ी बेच रहे विक्रेताओं को तत्काल अपनी दुकानों को पीछे निर्धारित स्थान तक दुकान लगाये जाने के निर्देश दिये गये एवं भविष्य में ऐसा पाये जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

मंडी में अवैध रूप से बिना अनुमति और सत्यापन के फल और सब्ज़ी विक्रेताओं को पकड़ा गया। अवैध रूप से व्यापार कर रहे अधिकतर लोग हरिद्वार, सहारनपुर और बिजनौर के थे। अवैध रूप से फल सब्ज़ी बेच रहे लोगों को तत्काल मंडी से हटाये जाने के निर्देश देते हुए एडीएम श्री जय भारत ने भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की निगरानी किए जाने के निर्देश दिये।
एडीएम श्री जय भारत ने मंडी से सिंगल यूज़ प्लास्टिक को भी ज़ब्त किया। उन्होंने मंडी के अंदर सफ़ाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी के भीतर जगह जगह गंदगी पाये जाने पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए सफ़ाई व्यवस्था दुरुस्त किए जाने के भी निर्देश दिये।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *