वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा ने नाबालिग की हत्याकांड का खुलासा खुलासा करते हुए कहा कि यह घटना अवैध संबंधों की पोल खुलने के डर के चलते हुई थी, पुलिस ने इस घटना में शामिल एकव्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

मुखानी पुलिस ने किया 12 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार।

हल्द्वानी समाचार सारांश टीम


गुरुवार को थाना मुखानी को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि स्टील फैक्ट्री के जंगल मे एक अज्ञात बच्चे का शव पड़ा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष पंकज जोशी व प्रभारी चौकी आर.टी.ओ बलवंत सिंह कम्बोज ने जंगल की झाडियो में एक बच्चे का शव बरामद किया जिसकी उम्र लगभग 14 वर्ष थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोगों से पूछताछ के दौरान रामाशंकर कश्यप द्वारा शव की शिनाख्त अपने बच्चे के रूप में की ।

शुक्रवार को रामाशंकर कश्यप पुत्र पूरन लाल कश्यप निवासी बोरा कालोनी थाना मुखानी जिला नैनीताल मूल पता दिमना पऊचा तहसील मीरगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश थाना मुखानी ने अपने गांव के ही निवासी सत्यवीर पुत्र स्व० ओम प्रकाश कश्यप निवासी दिमना पऊचा तहसील मीरगंज जिला-बरेली जो कि किराए पर उसके पड़ोस में रह रहा था, तथा वादी से पुरानी रंजिश भी रखता था, तथा कई बार लड़ झगड़ चुका था, पर अपने बच्चे की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई कि दिनांक 12.09.24 को सुबह लगभग 7.30 बजे मेरे बेटे को बुलाकर ले गया, स्टील फैक्ट्री के जंगल के अंदर ले जाकर मेरे बेटे जिसकी उम्र 14 वर्ष है उसे जंगल में ले जाकर हत्या कर दी।
जब मेरे बेटे को स्टील फैक्ट्री के जंगल के अन्दर ले जा रहा था उस समय मेरे साले सूरज ने मेरे बेटे को सत्यवीर के साथ जाते हुए, देखा था और पूछा कि कहाँ जा रहे हो तो बताया कि मुर्गी मारने जंगल मे जा रहे है।
लगभग 11.00 बजे मुझे सूचना मिली कि मेरे बेटे की लाश स्टील फैक्ट्री के जंगल में पड़ी है फिर मैं जंगल में गया तो मेरे बेटे की लाश झाडियों में पड़ी हुई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सत्यवीर स्व ओम प्रकाश कश्यप निवासी दिमना पऊचा तहसील मीरगंज जिला बरेली मीरगंज बरेली उत्तर प्रदेश के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने टीम गठित कर सीसीटीवी के माध्यम से मृतक एक अन्य 08 वर्ष के बच्चे के साथ जाता दिखाई दिया, पूछताछ बच्चे ने बताया कि उसके पिता सत्यवीर द्वारा मृतक धर्मेन्द्र कश्यप को लाने हेतु भेजा था।
जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यवीर को गणपति मार्बल से 100 मी० स्टील फैक्ट्री की तरफ से गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान सत्यवीर ने बताया कि मृतक की माँ के साथ उसके नाजायज सम्बन्ध थे, जिस कारण मुझसे रंजिस रखता था व हमेशा गाली गलौज करता रहता था। मुझे डर था कि कही मृतक यह बात अपने पिता व किसी को बता न दे। इस वजह से मैंने अपने बच्चे के माध्यम से उसे घर पर बुलाया उसे स्टील फैक्ट्री के जंगल मे जंगली मुर्गा मारने के बहाने ले गया और फिर उसका गला दबाकर मार पर उसको वही जंगल में फेंक आया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद आरोपी का चालान कर दिया।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *