Advertisement

उत्तराखंड में हो रही भारी बरसात के बीच मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला अधिकारी नैनीताल चंपावत तथा उधम सिंह नगर जिले के जिला अधिकारी ने आदेश जारी कर शनिवार को एक दिवसीय स्कूलों में अवकाश घोषित किया है इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।

चंपावत -भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा 13 सितंबर को अपराहन 2:00 बजे जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 14 सितम्बर 2024 को जनपद चंपावत में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं भारी से भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं व नौनिहालों की सुरक्षा के मध्येनजर 14 सितंबर 2024 (शनिवार) को जनपद चंपावत के समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों में एक कक्षा एक से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एकदिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

उधम सिंह नगर जनपद में शनिवार को छुट्टी

नैनीताल जनपद में शनिवार को 1 दिन की स्कूलों में छुट्टी


साथ ही उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *