उत्तराखंड : देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को देर शाम एक सड़क हादसे में एक शिक्षक और एक शिक्षिका की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य शिक्षिका गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल को बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। तीनों शिक्षक-शिक्षिकाएं राजकीय इंटर काॅलेज पलेठी में कार्यरत थे।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के पलेठी डोबलियालो के निकट हनुमान मंदिर के पास मंगलवार शाम को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में श्रीनगर निवासी शिक्षक अर्जुन सिंह रावत (45) पुत्र विजय सिंह रावत और शिक्षिका अनिता नेगी (46) पत्नी संतोष नेगी की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि, श्रीनगर निवासी अनिता ममगाईं (54 ) पत्नी अवनीश ममगाईं गंभीर रूप से घायल हो गई। विधायक विनोद कंडारी घायल को अपनी कार से बेस अस्पताल ले गए।

हिंडोलाखान थाने की पुलिस ने घायल और शवों को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर बमुश्किल खाई से बाहर निकाला। तथा शव को विच्छेदन गृह भेज दिया

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *