Advertisement

ऊधमसिंह नगर। जिले में रविवार का दिन बेहद गमगीन और सनसनीखेज रहा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो अलग-अलग दर्दनाक घटनाओं ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पहली घटना केलाखेड़ा थाना क्षेत्र की है, जहां एक आम के पेड़ से किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई, वहीं दूसरी घटना रुद्रपुर की है जहां छठ पूजा घाट पर करंट लगने से आठवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई।
​केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामने आए मामले में मृतक किशोरी मूल रूप से गदरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। शनिवार रात वह अपने घर में सोई थी, लेकिन रविवार सुबह जब परिजन उठे तो वह अपने बिस्तर से गायब मिली। परिजनों द्वारा तलाश किए जाने पर सुबह करीब 5:30 बजे केलाखेड़ा क्षेत्र में घर से काफी दूर एक आम के पेड़ से उसका शव लटका हुआ मिला। इस सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर केलाखेड़ा थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। मृतका के परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ से लटकाए जाने की गंभीर आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। सीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *