
हल्द्वानी
माननीय आवास एवं शहरी मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने *बुद्धवार* को सर्किट हाउस काठगोदाम में नगर निगम, नगर पालिका तथा नगर पंचायत के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक ली।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि शहरों को हिल एंड हिमालयन सिटी के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां के अधिकांश क्षेत्र हिल एवं हिमालयन सिटी की विशेषता रखते हैं। ऐसे में शहरों का सुनियोजित विकास होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा नदियों में किसी भी स्थिति में गंदा पानी न जाने दिया जाए। निगम एवं नगर निकायों में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में भी और अधिक प्राथमिकता देते हुए कार्य किए जाए । उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखना सभी नगर निकायों की जिम्मेदारी है।
इसी दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आचार संहिता लागू होने से पूर्व नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में चल रहे लंबित सभी विकास कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें और प्रस्तावित कार्यों को आचार संहिता लागू होने से पहले ही शुरू करना सुनिश्चित करें ताकि आचार संहिता के दौरान विकास कार्य प्रभावित न हों। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां के अधिकांश बाजार पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित हैं। ऐसे में बाजारों में मूलभूत सुविधाओं, यातायात व्यवस्था एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिकारी प्राथमिकता से कार्य करें।
बैठक में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश सिंह ने बताया कि कैंची धाम आने वाले श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने के बाद नैनीताल शहर भी पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका के अंतर्गत तीन पार्किंग संचालित हैं, जबकि कूड़ा निस्तारण एक प्रमुख समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था लागू की गई है। वहीं, लालकुआं को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन एवं स्वच्छता व्यवस्था के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।