
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा
बरेली। मुंबई में फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की घटना के बाद बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। पहले से पुलिस के पहरे में रह रहे अभिनेत्री के परिवार की सुरक्षा व्यवस्था की दोबारा समीक्षा की गई है। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम और कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने खुद मौके पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा को लेकर पुलिस की चिंता की एक बड़ी वजह पिछले साल हुई फायरिंग की घटना भी है। अभिनेत्री के बरेली स्थित
घर पर 11 और 12 सितंबर को फायरिंग हुई थी। मामले में दो आरोपियों को पकड़ा भी गया था। फायरिंग की घटना के बाद से ही दिशा पाटनी के घर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई थी। फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी मूल रूप से
बरेली की रहने वाली हैं। उनके बरेली स्थित घर में पिता और बहन खुशबू पाटनी रहती हैं। दिशा के पिता पुलिस विभाग में सीओ के पद से सेवानिवृत्त हैं।
मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हमले की घटना के बाद बरेली पुलिस किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती। इसी को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने अभिनेत्री के घर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस का प्रयास