Advertisement

लखनऊ। चिनहट स्थित अरुणोदय पब्लिक स्कूल में शारदीय नवरात्र के अवसर पर डांडिया उत्सव धूमधाम से मनाया गया। पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने ढोल की थाप पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की मुख्य संरक्षक एवं प्रबंधक विद्यावती शुक्ला ने मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण करके किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने डांडिया नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं की मनमोहक झलक प्रस्तुत की।

अध्यापिका रीना शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उत्सव के दौरान बेस्ट डांस और बेस्ट ड्रेस जैसी गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर प्रबंधक विद्यावती शुक्ला ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को भारतीय परंपराओं, संस्कारों और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इनसे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामूहिक सहभागिता की भावना भी विकसित होती है।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने डांडिया की धुन पर उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्सव का भरपूर आनंद उठाया।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *