Advertisement

व्यास घाटी में 24 से 26 अक्टूबर तक होगा ‘आदि कैलाश परिक्रमा रन-2026’
पिथौरागढ़, 08 अक्टूबर। व्यास घाटी में 24 से 26 अक्टूबर तक ‘आदि कैलाश परिक्रमा रन-2026’ का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन विभाग के अनुसार 10 से 15 हजार फीट की ऊंचाई पर होने वाली इस हाई-एल्टीट्यूड मैराथन में देश-विदेश के करीब 1000 धावकों के शामिल होने की संभावना है।
इसका बेस कैंप गुंजी गांव में बनाया गया है। 24 अक्टूबर को 70 किमी अल्ट्रा रन और 42 किमी फुल मैराथन, 25 अक्टूबर को 21 किमी हाफ मैराथन, 10 और 5 किमी रन तथा 26 अक्टूबर को माउंटेन टेरेन बाइकिंग (MTB) होगी।
दौड़ गुंजी, नाबी, कुटी और जोलिंगकोंग क्षेत्र से होकर गुजरेगी। पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2026 है। आयोजन का उद्देश्य आदि कैलाश क्षेत्र में साहसिक एवं सीमांत पर्यटन को बढ़ावा देना है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *