Advertisement

चेकिंग के दौरान तमंचे और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। थाना बुग्गावाला पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक आरोपी को 315 बोर के तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था।
SSP हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत बुग्गावाला पुलिस ने 28 सितंबर की रात थाना क्षेत्र में चेकिंग की। इस दौरान ग्राम खेड़ी रोड के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे नौमान पुत्र छोटा, निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, हरिद्वार को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरामदगी: एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, चौकी प्रभारी अमानतगढ़ तथा कांस्टेबल रमेश राणा शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *