हैप्पी हत्याकांड का एक और मुख्य आरोपी बहादराबाद पुलिस की गिरफ्त में
एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल
ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा, हत्या में प्रयुक्त तमंचा व खूनालूदा शर्ट बरामद
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में बहादराबाद पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
गिरफ्तारी को और अधिक तीव्र करने के लिये पुलिस ने किया था 10,000 का इनाम घोषित
दिनांक 14.09.2026 को पतंजलि रोड, देव धर्मकांटा, शान्तरशाह के पास हैप्पी उम्र 28 वर्ष की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के संबंध में मृतक के भाई कपिल निवासी शान्तरशाह, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार की तहरीर पर मु0अ0सं0 326/2026, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर अलग-अलग टास्क दिए गए तथा घटना के शीघ्र अनावरण के लिए लगातार दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम द्वारा लगातार पतारसी-सुरागरसी करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी इस्तकार थाना फतेहपुर क्षेत्र में देखा गया है।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद मय पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर क्षेत्र स्थित छुटमलपुर फ्लाईओवर के पास पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां अभियुक्त इस्तकार को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा एवं खूनालूदा शर्ट बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने साथी मुदस्सिर एवं शादाब के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते हैप्पी की गोली मारकर हत्या करने की बात बताई गई।
पुलिस पूछताछ के अनुसार आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक को मृतक हैप्पी पर वर्ष 2022 के एक प्रकरण में पुलिस को मुखबिरी करने का शक था, जिसके चलते दोनों के बीच रंजिश चल रही थी।
आरोपी के अनुसार मृतक द्वारा उसे लगातार पुलिस से पकड़वाने की धमकी दी जा रही थी तथा पैसों की मांग भी की जा रही थी। इसी रंजिश और विवाद के चलते आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 12.09.2026 को घटनास्थल की रेकी की तथा 14.09.2026 को हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
नाम पता आरोपित
- इस्तकार उर्फ इस्तयाक पुत्र वहीद, उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम शान्तरशाह, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
- 01 तमंचा .315 बोर
- 01 खोखा कारतूस .315 बोर
- 01 खूनालूदा शर्ट
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार पुलिस दबिश दे रही है, एवं प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
+पुलिस टीम*
- अमरजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली बहादराबाद
- व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल
- उ0नि0 विकास रावत, प्रभारी चौकी बाजार
- उ0नि0 अजय कुमार, प्रभारी चौकी शान्तरशाह
- उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज
- हे0का0 राजवर्धन
- कानि0 विकास थापा
- कानि0 सतेन्द्र चौधरी
