Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को लेखक ने भेंट की पुस्तक “हे राम”

गांधी हत्याकांड पर आधारित पुस्तक के लेखक प्रखर श्रीवास्तव ने की भेंट

मुख्यमंत्री ने पुस्तक के प्रयास की सराहना की

प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को आज नैनीताल भ्रमण के दौरान लेखक *श्री प्रखर श्रीवास्तव * द्वारा लिखित पुस्तक “हे राम – गांधी हत्याकांड की एक पड़ताल” भेंट की गई।

इस अवसर पर लेखक ने मुख्यमंत्री जी को पुस्तक के विषय और शोध के बारे में अवगत कराया। पुस्तक महात्मा गांधी हत्याकांड से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों और घटनाक्रम पर आधारित है।

मा. मुख्यमंत्री जी ने पुस्तक भेंट करने पर लेखक का आभार व्यक्त किया और उनके इस साहित्यिक एवं शोधपरक प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पुस्तकें इतिहास के महत्वपूर्ण पहलुओं को सामने लाने का कार्य करती हैं।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *