Advertisement

घर से लापता नाबालिग अमृतसर से सकुशल बरामद
हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के शाहपुर शीतलाखेड़ा गांव से लापता हुआ नाबालिग बालक पुलिस ने अमृतसर, पंजाब से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम शाहपुर शीतलाखेड़ा निवासी ममलेश उर्फ मांगेराम ने 13 सितंबर को थाना पथरी में तहरीर देकर बताया कि उनका नाबालिग पुत्र रुद्राक्ष 12 सितंबर को शाम करीब चार बजे घर से टहलने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद पुलिस से मदद मांगी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के साथ ही भौतिक और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच के दौरान पुलिस को नाबालिग के अमृतसर, पंजाब में होने की जानकारी मिली। टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे अमृतसर से सकुशल बरामद कर लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का आभार जताया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *