उर्स मेले में हुड़दंग और छेड़छाड़ पर कार्रवाई, 6 हिरासत में
कलियर। उर्स मेले में शांति बिगाड़ने और श्रद्धालुओं से बदसलूकी करने पर कलियर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत छह युवकों को हिरासत में लिया। सभी का धारा 170/126/135 BNSS में चालान किया गया।
पुलिस के मुताबिक, 27 अगस्त 2026 को दरगाह परिसर में कुछ लोग महिला जायरीनों से कथित छेड़छाड़, पॉकेटमारी और विवाद करते मिले।
हिरासत में लिए गए आरोपियों के नाम सारिक, इंतियाज, सहरोज, कुर्बान, इंतजार और नईम हैं। पुलिस ने कहा कि मेले में निगरानी लगातार जारी है और हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई होती रहेगी।
पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट, हेड कांस्टेबल इसरार अली और हेड कांस्टेबल माजिद खान शामिल रहे.
