Advertisement

सत्यापन अभियान में बाधा डालने पर एक महिला समेत चार गिरफ्तार

थाना सिडकुल। सत्यापन अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों से गाली-गलौच और मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने तथा सरकारी दस्तावेजों को छिन्न-भिन्न करने के आरोप में सिडकुल पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 132, 121(1), 352, 351(3), 324(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 27 अगस्त 2026 को विशेष शाखा अभिसूचना विभाग उत्तराखंड पुलिस में तैनात आरक्षी मनोज सैनी ने सूरज कुमार, समीर समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप है कि आरोपियों ने सरकारी कार्य के दौरान आरक्षी मनोज सैनी और उनके साथी के साथ गाली-गलौच व मारपीट की, सरकारी कार्य में बाधा डाली, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और सरकारी दस्तावेजों को छिन्न-भिन्न किया।

प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिडकुल में मु0अ0सं0 365/2026 पंजीकृत किया गया। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। गठित पुलिस टीम ने 28 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर केविन केयर तिराहे से एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. समीर पुत्र सुन्दर, निवासी लाखीवाला टांडा माईपास, थाना नगीना, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश; हाल पता अभय प्रताप का मकान, बैरियर नंबर-6, कोतवाली रानीपुर, जिला हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष।
  2. आशु पुत्र सुन्दर, निवासी लाखीवाला टांडा माईपास, थाना नगीना, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश; हाल पता अभय प्रताप का मकान, बैरियर नंबर-6, कोतवाली रानीपुर, जिला हरिद्वार, उम्र 20 वर्ष।
  3. सूरज कुमार पुत्र अनिल मेहतो, निवासी ग्राम माडोटोला, थाना मोकामा, जिला पटना, बिहार; हाल पता किरायेदार आशु का मकान, लिली होटल के पास, रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जिला हरिद्वार, उम्र 26 वर्ष।
  4. महिला पत्नी शिवम मिश्रा, निवासी ग्राम सेखापुर, थाना मोहम्मदी, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश; हाल पता किरायेदार आशु का मकान, लिली होटल के पास, रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जिला हरिद्वार, उम्र 25 वर्ष।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान, कांस्टेबल मनीष, कांस्टेबल अनिल कंडारी और महिला कांस्टेबल संगीता शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *