Advertisement

हरिद्वार में ठेके कारोबारी हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में घायल बदमाश गिरफ्तार; फरार दोनों आरोपी भी दबोचे


हरिद्वार। ठेके कारोबारी अमन की हत्या के मामले में हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगला इमरती के पास बाइक सवार तीन संदिग्धों को घेरने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सौरभ पुत्र देशराज निवासी ढंडेरा घायल हो गया।
घायल बदमाश को उपचार के लिए रुड़की अस्पताल ले जाया गया, जहां पुलिस अधीक्षक अपराध और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने उससे पूछताछ की। पूछताछ में सौरभ ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले हुई अमन की हत्या में वह और उसके दो अन्य साथी शामिल थे।
मुठभेड़ के दौरान मौके से फरार हुए दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस ने तत्काल कांबिंग अभियान शुरू किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाद में दोनों फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्पित सैनी पुत्र कुलबीर सैनी निवासी ग्राम ठसका, कोतवाली मंगलौर, उम्र 19 वर्ष और दीप यादव पुत्र जोगिंदर यादव निवासी मातावाला हसन बाग, कस्बा लंढौरा, कोतवाली मंगलौर, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, हत्याकांड के खुलासे के लिए लगातार अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। मुठभेड़ और गिरफ्तारियों के बाद पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल हथियार, घटना के कारण और आरोपियों की भूमिका से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *