समाचार सारांश टीम नेटवर्क देहरादून-: उत्तराखंड आज मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 03 घंटों में ( ऑरेंज अलर्ट 21 Jun 2026, 4:11 PM से 21 Jun 2026, 7:11 PM ) जनपद – बागेश्वर,चमोली,देहरादून,पिथौरागढ़,रुद्रप्रयाग,टिहरी गढ़वाल,उत्तरकाशी में कुछ जगहों पर यथा – केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमोंत्री, गंगोत्री, मसूरी, ऋषिकेश, सोनप्रयाग, देवप्रयाग, श्रीनगर, देवल, कपकोट, डीडीहाट, मुनस्यारी, चिरबासा, पुलम सुमड़ा, बड़कोट, कौसानी तथा आस पास के क्षेत्रो में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाए (स्पीड 40-50 Km/ph) चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तूफान के समय में पर्वतीय क्षेत्र में यात्रा कर रहे लोगों को बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE
