इंद्रानगर प्रथम/ द्वितीय, 25 एकड़, बंगाली कॉलोनी और शास्त्री नगर में चला सत्यापन अभियान, 461 कार्डों की जांच में 56 सफ़ेद पीले अपात्र मिले

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

लालकुआं।

बिंदुखत्ता क्षेत्र के इंद्रानगर-प्रथम, इंद्रानगर-द्वितीय, 25 एकड़, बंगाली कॉलोनी एवं शास्त्री नगर में बुधवार को राशन कार्ड सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 461 राशन कार्डों की जांच की गई, जिनमें 56 सफ़ेद पीले कार्डधारक अपात्र पाए गए। अपात्र पाए गए सभी मामलों में विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उपजिलाधिकारी न्यायिक एवं नोडल अधिकारी रेखा कोहली के निर्देशन में गठित चार टीमें लगातार घर-घर जाकर सत्यापन कार्य कर रही हैं। अभियान के तहत पात्र एवं अपात्र लाभार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि सरकारी खाद्यान्न योजनाओं का लाभ केवल पात्र परिवारों तक ही पहुंच सके।
तीन दिनों में अब तक 1,698 राशन कार्डों की जांच पूरी की जा चुकी है, जिनमें 168 कार्डधारक अपात्र पाए गए हैं। जांच के दौरान ऐसे कई परिवार चिन्हित हुए हैं, जिनके सदस्य निजी कंपनियों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों अथवा अन्य व्यवसायों से जुड़े होने के बावजूद सरकारी राशन योजना का लाभ ले रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि सत्यापन पूरा होने के बाद अपात्र राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे तथा नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई भी की जाएगी।

बॉक्स

स्वेच्छा से भी जमा हो रहे राशन कार्ड
क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने बताया कि राशन विक्रेताओं के माध्यम से कई परिवार स्वेच्छा से अपने सफेद एवं पीले राशन कार्ड जमा करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो परिवार अब पात्रता की श्रेणी से बाहर हो चुके हैं, वे स्वयं अपने कार्ड जमा कर दें। सत्यापन में अपात्र पाए जाने पर राशन कार्ड निरस्त करने के साथ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *