राशन कार्ड सत्यापन में बड़ा खुलासा, दो दिन में 40 अपात्र लाभार्थी चिह्नित
लालकुआं। लालकुआं-बिंदुखत्ता क्षेत्र में चल रहे राशन कार्ड सत्यापन अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा योजना और राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (पीला कार्ड) में बड़े स्तर पर अनियमितताएं सामने आई हैं। प्रशासन द्वारा घर-घर किए जा रहे सत्यापन में ऐसे कई परिवार सरकारी राशन लेते पाए गए, जिनकी आय निर्धारित मानकों से अधिक है।
मंगलवार को बंगाली कॉलोनी और शास्त्री नगर क्षेत्र में 371 राशन कार्डों की जांच की गई। इनमें 32 सफेद राशन कार्डधारक अपात्र पाए गए। इससे पहले पहले दिन 130 कार्डों के सत्यापन में 8 अपात्र लाभार्थी मिले थे। इस प्रकार दो दिनों में कुल 501 कार्डों की जांच में 40 अपात्र कार्डधारकों की पहचान की गई है।
जांच में कई लाभार्थियों के परिवार निजी कंपनियों, फैक्ट्रियों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से जुड़े पाए गए, इसके बावजूद वे सरकारी राशन का लाभ ले रहे थे। उपजिलाधिकारी एवं नोडल अधिकारी रेखा कोहली ने बताया कि अभियान एक माह तक जारी रहेगा और इसके लिए चार टीमें गठित की गई हैं।
क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने पात्रता से बाहर हो चुके परिवारों से स्वेच्छा से राशन कार्ड जमा कराने की अपील की है। अपात्र पाए जाने पर कार्ड निरस्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *