हर पात्र तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री योगी

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

जनता दर्शन में करीब 200 फरियादियों से मिले मुख्यमंत्री ।

जन समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता बरतें अधिकारी: सीएम

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी)

गोरखपुर, 2 जून। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, विवाह सहायता और वृद्धावस्था पेंशन जैसी अनेक योजनाएं समाज के विभिन्न वर्गों के लिए संचालित हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी पात्र लोगों का आवेदन कराकर उन्हें योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे।

सोमवार देर शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार जरूरतमंदों की हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान करने में कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें संबंधित योजनाओं से जोड़ें। साथ ही आमजन को भी योजनाओं के लिए आवेदन करने के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।

जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना-पत्रों को संबंधित विभागों और पुलिस अधिकारियों को सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का निस्तारण तय समयसीमा में निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का व्यवहार संवेदनशील होना चाहिए और लोगों की समस्याओं के समाधान में तत्परता दिखाई जानी चाहिए।

इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने आए लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि धन के अभाव में किसी भी जरूरतमंद का उपचार प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों के उपचार का इस्टीमेट जल्द तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

जनता दर्शन में Jaunpur से आई एक महिला ने एक एनजीओ पर फर्जी प्रमाण-पत्र जारी करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। मुख्यमंत्री ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भूमि कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि किसी भी व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में बच्चों के साथ पहुंचे परिवारों से भी मुख्यमंत्री ने आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद दिया, उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और चॉकलेट भेंट कीं।

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में की गोसेवा

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह मंदिर की गोशाला पहुंचकर गोसेवा की। उन्होंने गायों और अन्य गोवंश को अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाई, उन्हें स्नेहपूर्वक दुलारा तथा गोशाला के कर्मचारियों को गोवंश की बेहतर देखभाल के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *