पंतनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट का आरोपी 4 घंटे में गिरफ्तार
ऊधमसिंह नगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पंतनगर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार 12 मई 2026 को एक महिला ने कोतवाली पंतनगर में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक युवक अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी युवक (19 वर्ष) को चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *