Advertisement

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा के पति प्रतीक यादव का निधन

यूपी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा के पति प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 38 साल थी। सूत्रों के मुताबिक सुबह 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी। देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रतीक राजनीति से दूर थे। उनका रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था। प्रतीक लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लानेट’ नाम से एक जिम के मालिक थे। प्रतीक ‘जीव आश्रय’ नाम की संस्था भी चलाते थे। संस्था की तरफ से स्ट्रीट डॉग्स का इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू किया जाता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *