पुलिस से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी कार समेत गिरफ्तार
एसएसपी नैनीताल ने दी सख्त चेतावनी, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी। डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान हल्द्वानी पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार 10 मई 2026 की रात कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान तिकोनिया स्थित कबाड़ी कबाब के पास काली फिल्म लगी एक संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका गया।
पुलिस द्वारा वाहन का चालान किए जाने की कार्रवाई शुरू होते ही चालक भड़क गया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करने लगा। आरोप है कि चालक ने पुलिसकर्मियों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने तथा “वर्दी उतरवा देने” तक की धमकी दी। इसके बाद वह पुलिस के आदेशों की अवहेलना कर मौके से कार लेकर फरार हो गया।
मामले में उपनिरीक्षक आरती की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 154/2026 धारा 132, 221, 351(2)(3) और 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लवजीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी भवान सिंह नवाड़, लालकुआं के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की कार संख्या UK 18B 1989 को भी कब्जे में ले लिया है।
एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि ड्यूटी पर तैनात किसी भी पुलिसकर्मी या लोकसेवक के साथ अभद्रता तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *