दहेज हत्या प्रकरण में वांछित नामजद आरोपी महिला गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस द्वारा ऑपेरशन प्रहार के अंतर्गत अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दहेज हत्या के एक गंभीर प्रकरण में वांछित नामजद आरोपी महिला को गिरफ्तार करने में टिहरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 25.04.2026 को एक महिला (उम्र 22 वर्ष) को उसके पति एवं ससुर द्वारा पिलखी अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। प्रारम्भिक जानकारी में बताया गया कि महिला ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतका की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व हुई थी।

मृतका के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना घनसाली में सास, ससुर एवं पति के विरुद्ध धारा 80(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई।

पूर्व में उक्त मुकदमे में नामजद अभियुक्त पति एवं ससुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है। इसी क्रम में आज मुकदमे में वांछित नामजद आरोपी सास को भी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया। मामले में अग्रिम विवेचना प्रचलित है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –

1.उप निरीक्षक अनिल भट्ट
2.मुख्य आरक्षी सुनील सैनी
3.महिला होमगार्ड नील

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *