Advertisement

शाहजहांपुर -उत्तर प्रदेश

विधवा भाभी को प्यार में दिया धोखा, देवर चढ़ा टावर पर

शाहजहांपुर । एक युवक ने अपनी विधवा भाभी को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा दिया। अपनी भाभी से शादी करने के बजाय किसी और लड़की से शादी करने लगा। भाभी ने रिपोर्ट दर्ज कर दी। जब पुलिस युवक को बुलाने पहुंची तो वह मोबाइल टावर पर चढ़ कर हाई वोल्टेज ड्रामा कर पुलिस को खूब छकाया। घंटों बाद पुलिस ने किसी तरह उसे नीचे उतरवाया तो पता चला कि पुलिस के डर से वह टावर पर चढ़ा था ।
जानकारी के अनुसार युवक के भाई की मौत के बाद अपनी भाभी से प्रेम सम्बन्ध बन गए थे उसने भाभी से शादी का वायदा भी किया लेकिन अब वह दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था इसी को लेकर जब भाभी ने रिपोर्ट लिखाई तो पुलिस ने उसे बुलाया लेकिन वह थाने न जाकर ग्राम चंदापुर में एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने करीब दो घंटे के बाद उसे उतार कर हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी उमेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
जानकारी के अनुसार सेहरामऊ दक्षिणी के रहने वाले युवक के भाई का निधन हो चुका है। उसके अपने भाभी से प्रेम संबंध हो गए। आरोप है कि युवक ने भाभी को शादी का झांसा दिया था। अब युवक दूसरी जगह पर शादी कर रहा था। मामले में युवक के खिलाफ उसकी भाभी ने सेहरामऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी की तलाश करते हुए पीड़ित महिला और आरोपी को शनिवार सुबह पुलिस ने बुलाया था। युवक थाने आने के बजाए चांदापुर में मोबाइल टावर पर चढ़ गया और ऊपर से कूद जाने की धमकी दी। सूचना पर सेहरामऊ दक्षिणी और चौक कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने की कोशिश की। करीब दो घंटे के बाद आरोपी को टावर से उतारा जा सका।
थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को थाने बुलाया था लेकिन वह थाने न आकर टावर पर चढ़ गया जिससे पुलिस अब पूछताछ कर रही है । पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *