Advertisement

चम्पावत

सड़क दुर्घटना पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता, ₹2 लाख की आर्थिक मदद प्रदान

8 अप्रैल 2026 को दिगालीचौड़ गणेश मंदिर (झडपतिया) के समीप कोर्ट बसान मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में शिवराम पुत्र कल्याण राम का उपचार के दौरान निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी द्वारा दिवंगत शिवराम की पत्नी माया देवी को उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत नियमावली के अंतर्गत ₹2 लाख की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी लोहाघाट को निर्देशित किया कि स्वर्गीय शिवराम का उत्तरजीवी प्रमाण पत्र तत्काल जारी किया जाए, जिससे परिवार को अन्य आवश्यक औपचारिकताओं एवं लाभों में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

साथ ही, उन्होंने दिवंगत की पुत्री की कक्षा 9 से बाधित हुई शिक्षा को पुनः सुचारु रूप से प्रारंभ कराने हेतु परिवार को प्रोत्साहित किया तथा प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *