गौला बैराज में कूदे बुजुर्ग को पुलिस ने बचाया
काठगोदाम, । गौला बैराज में कूदे एक बुजुर्ग व्यक्ति को जल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल रेस्क्यू कर लिया। समय रहते हुई इस कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई।
जानकारी के अनुसार, जल पुलिस के हेड कांस्टेबल प्रताप गड़िया को दीपक भण्डारी ने सूचना दी कि एक व्यक्ति बैराज में कूद गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया।
काफी प्रयास के बाद बुजुर्ग को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मोहन चन्द्र उपाध्याय (80 वर्ष), निवासी गंगाविहार, कुसुमखेड़ा बताया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर उनके पुत्र यत्तीश उपाध्याय व ममता उपाध्याय मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग डिप्रेशन से पीड़ित हैं और उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद बुजुर्ग को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की सक्रियता और स्थानीय सहयोग से एक बड़ा हादसा टल गया।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *