Advertisement

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के शंकर विहार कॉलोनी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां 11 साल पहले लव मैरिज करने वाले दंपति का रिश्ता खौफनाक अंत तक पहुंच गया। पत्नी ने घरेलू विवाद में अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद, आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट
बता दें कि मूल रूप से फर्रुखाबाद के रहने वाले बिजेंद्र की उसकी पत्नी सोनिया उर्फ सोनी ने गला दबाकर हत्या कर दी। सोनिया मुस्लिम धर्म से है और उसने हिंदू बिजेंद्र से शादी की थी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

पति-पत्नी में लंबे समय से चल रहा था विवाद
जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसकी वजह से मारपीट भी होती रहती थी। बीते 31 मार्च की रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आवेश में आकर पत्नी ने पति का गला दबा दिया।

आरोपी पत्नी ने खुद को बताया पीड़ित
परिजनों ने आरोप लगाया था कि महिला शराब की आदी थी और विवाद के बाद डंडे के सहारे गला दबाकर हत्या की गई। जबकि पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी ने खुद को पीड़ित बताया और कहा कि पति की मारपीट से परेशान होकर उसने ये कदम उठाया है।

हत्याकांड से दो बच्चे हो गए बेसहारा
करीब 11 साल पहले हुए इस प्रेम विवाह से दंपति के दो बेटे हैं। उनकी उम्र 9 और 6 साल है। इस घटना के बाद दोनों बच्चे बेसहारा हो गए हैं। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मुखबिर की सूचना पर आरोपी महिला को खोड़ा इतवार पुश्ता से गिरफ्तार कर लिया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *