बाराकोट (चम्पावत)। बाराकोट विकासखंड के पुनई गांव में गुलदार के हमले से 52 वर्षीय तुलसी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह गांव के समीप खेत में कार्य कर रही थीं, तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर, कंधे और हाथ पर गहरे घाव आए हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोज व्याप्त है ।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

-शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने हिम्मत दिखाते हुए गुलदार को खदेड़ा और घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का निरीक्षण किया। विभाग की ओर से पीड़िता को 25 हजार रुपये की अग्रिम आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता की पुष्टि होने के बाद उसे पकड़ने के लिए पांच टीमें तैनात की गई हैं। संभावित मार्गों और घटनास्थल के आसपास पिंजरे लगाए गए हैं। साथ ही, विशेषज्ञों की टीम को बेहोश कर पकड़ने के लिए तैयार रखा गया है। गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं और वन कर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *