Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क गोरखपुर होते हुए एक और बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन । इन यात्रियों को होगा फायदा तुरंत करें आरक्षण

पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से/होकर 110 होली विशेष गाड़ियों का संचलन 706 फेरों में

: रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु 05741/05742 किशनगंज-लालकुआँ-किशनगंज वाया गोरखपुर होली विशेष गाड़ी का संचलन किशनगंज से 05 से 26 मार्च, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा लालकुआँ से 06 से 27 मार्च, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को 04 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

05741 किशनगंज-लालकुआँ होली विशेष गाड़ी 05 से 26 मार्च, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को किशनगंज से 08.30 बजे प्रस्थान कर अलुआबाड़ी रोड से 09.02 बजे, ठाकुरगंज से 09.50 बजे, अररिया से 12.04 बजे, फारबिसगंज से 12.45 बजे, ललितग्राम से 13.40 बजे, राघोपुर से 14.02 बजे, झंझारपुर से 15.42 बजे, शिशो से 17.42 बजे, सीतामढ़ी से 19.05 बजे, रक्सौल से 21.20 बजे, नरकटियागंज से 22.50 बजे, दूसरे दिन कप्तानगंज से 01.35 बजे, गोरखपुर से 02.55 बजे, गोंडा से 05.40 बजे, सीतापुर जं. से 09.15 बजे, लखीमपुर से 10.02 बजे, गोला गोरकर्णनाथ से 10.35 बजे, मैलानी से 11.30 बजे, पूरनपुर से 12.25 बजे, पीलीभीत से 13.45 बजे, भोजीपुरा से 15.20 बजे, बहेड़ी से 15.52 बजे तथा किच्छा से 16.17 बजे छूटकर लालकुआँ 16.55 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 05742 लालकुआँ-किशनगंज होली विशेष गाड़ी 06 से 27 मार्च, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को लालकुआँ से 20.10 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 20.35 बजे, बहेड़ी से 20.57 बजे, भोजीपुरा से 22.00 बजे, पीलीभीत से 23.00 बजे, दूसरे दिन पूरनपुर से 00.06 बजे, मैलानी से 01.05 बजे, गोला गोरकर्णनाथ से 01.27 बजे, लखीमपुर से 02.00 बजे, सीतापुर जं. से 02.55 बजे, गोंडा से 06.15 बजे, गोरखपुर से 09.25 बजे, कप्तानगंज से 10.17 बजे, नरकटियागंज से 12.25 बजे, रक्सौल से 13.35 बजे, सीतामढ़ी से 15.10 बजे, शिशो से 16.22 बजे, झंझारपुर से 17.55 बजे, राघोपुर से 19.30 बजे, ललितग्राम से 20.10 बजे, फारबिसगंज से 21.15 बजे, अररिया से 21.37 बजे, तीसरे दिन ठाकुरगंज से 00.20 बजे तथा अलुआबाड़ी रोड से 00.47 बजे छूटकर किशनगंज 02.00 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 07, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 तथा वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 04 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *